फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी, डॉ. केके गुप्ता के सीने पर चाकू अड़ाकर धमकाया, मांगा टेरर टैक्स

Sat, 30 Nov 2024 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने गुंडागर्दी की है। डॉक्टर केके गुप्ता के सीने पर चाकू अड़ाकर धमकाया और टेरर टैक्स भी मांगा।
विज्ञापन
डॉक्टर को धमकाते हुए हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में एक बदमाश ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को धमकाया। अपशब्द कहते हुए सीने पर चाकू अड़ा दिया। जान बचाने डॉक्टर दौड़ते हुए क्लीनिक से बाहर की तरफ भागे तो बदमाश भी पीछा करने लगा। धमकाने वाले बदमाश पर हत्या सहित 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना तेजी की बजरिया डॉ. केके गुप्ता की क्लीनिक पर हुई। मामले का वीडियो भी सामने आया है। डॉक्टर ने मामले की शिकायत कंपू थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर में पत्तल वाली गली गुब्बारा फाटक निवासी कमल किशोर गुप्ता आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। एक बदमाश ने उनकी क्लीनिक में घुसकर दो बार हंगामा किया और रंगदारी दिखाई। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले वह क्लीनिक पर मरीज देख रहे थे। तभी विवेक शर्मा आया और रंगदारी दिखाने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करने का प्रयास किया। पेशेंट के सामने अपशब्द कहें। इतना ही नहीं अगले दिन फिर विवेक आया और क्लीनिक में डॉक्टर के सीने पर चाकू अड़ा दिया।

डॉक्टर कमल किशोर गुप्ता ने बताया कि विवेक शर्मा हिस्ट्रीशीटर है। एक हत्या के मामले में भी उसका नाम आया था। उसने मेरे सीने पर चाकू अड़ा दिया। मैं क्लीनिक से बाहर की तरफ भागा और अपनी जान बचाई। बदमाश काफी देर तक चाकू लेकर मेरा पीछा करता रहा। मामले की शिकायत कंपू थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है। टीआई कंपू अमित शर्मा का कहना है कि डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी फरार है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें