फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Hit and Run: रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मारकर कार चालक फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sun, 07 Jan 2024 05:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कार की टक्कर से कई फीट दूर जाकर गिरे बाइक सवार युवक। दुर्घटना के बाद कार का चालक रुकने के बजाय वहां से भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर हिट एंड रन के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्वालियर शिवपुरी लिंक रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपना निशाना बनाया। दुर्घटना के बाद कार का चालक रुकने के बजाय वहां से भाग निकला। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


शहर के कंपू थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक सड़क क्रॉस कर रहे थे तभी पीछे से आई कार उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

पुलिस अब अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाली कार का पता लगा रही है। वहीं घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना चिरवाई नाके के पास बीते रोज सामने आई थी। कंपू पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर शुरू कर दी है। इसी रोड पर कुछ समय पहले एक बाइक सवार को अज्ञात कार ने टक्कर मारी थी। उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें