फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan 2025: स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर 18वें नंबर पर, सफाई को लेकर आशाजनक काम किया

Thu, 17 Jul 2025 10:22 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में मध्य प्रदेश के 8 शहरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें ग्वालियर 18वें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
इंदौर में होगा स्वच्छता सर्वेक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में मध्य प्रदेश के आठ शहरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इन शहरों को सम्मानित किया। राज्य में स्वच्छता के लिए आशाजनक काम करने वाले शहरों की श्रेणी में ग्वालियर 18वें नंबर पर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मच्छरों से भरा एयरपोर्ट! परेशान यात्रियों ने किया सोशल मीडिया पर बवाल

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्वालियर की ओर से महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, निगमायुक्त संघ प्रिय और अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार ने भाग लिया और अवॉर्ड प्राप्त किया। सुपर स्वच्छता लीग श्रेणी में इंदौर, उज्जैन और बुदनी को स्थान मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुपर स्वच्छता लीग में उज्जैन को भी मिला पुरस्कार, नगरवासियों में खुशी

गौरतलब है कि पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में ग्वालियर 16वें स्थान पर था। इस बार कचरे की प्रोसेसिंग, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और बेहतर प्रबंधन के चलते ग्वालियर ने अपनी स्थिति मजबूत की है। नगर निगम के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की गई है।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें