फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Burning Truck: ग्वालियर में केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग, टायर फटने के बाद निकली चिंगारी से हुआ हादसा

Sat, 01 Oct 2022 08:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ट्रक से निकलने वाला गहरा काला धुआं काफी दूर से नजर आ रहा था। चालक ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची, ट्रक खाक हो चुका था।  
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ट्रक आग लगने से खाक हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। केमिकल भरा होने से तेजी से आग फैल गई। ट्रक से निकलने वाला गहरा काला धुआं काफी दूर से नजर आ रहा था। चालक ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची, ट्रक खाक हो चुका था।  
विज्ञापन


बता दें कि हादसा ग्वालियर जिले के मोहना से गुजर रहे आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर हुआ है। बताया गया कि ट्रक (RJ27 GB-0175) का टायर फट गया था, जिससे वह जमीन से रगड़ खाने लगा और उसमें से चिंगारी निकली जिसने केमिकल के साथ मिलकर बड़ी आग का रूप ले लिया। 

बताया जा रहा है कि मंदसौर के रहने वाले महिपाल सिंह दो दिन पहले गुजरात से ट्रक  में केमिकल भरकर ग्वालियर के पास मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए निकला था। शनिवार को शिवपुरी से होते हुए ग्वालियर की सीमा में दाखिल हुए तो मोहना क्षेत्र में ट्रक की रफ्तार अधिक होने पर अचानक टायर फट गया। ट्रक में आग लगते देखते ही ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। राहगीरों की मदद से फायर बिग्रेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। उसके बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक यह ट्रैक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें