फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बेंगलुरु में डकैती के दौरान बदमाश को लगी थी गोली, ग्वालियर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, अब मौत

Mon, 18 Mar 2024 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

बेंगलुरु में डकैती के दौरान बदमाश को गोली लगी थी। ग्वालियर आते वक्त पुलिस ने पकड़ा और अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर पुलिस और कर्नाटक की बेंगलुरु क्राइम ब्रांच ने एक जॉइंट ऑपरेशन में चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पिस्टल कट्टा और दर्जन भर से ज्यादा जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। इन बदमाशों ने दो दिन पहले यानी 14 मार्च को बेंगलुरु के कोडिगेहल्ली थाना क्षेत्र के देव नगरा में स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


इन बदमाशों ने वारदात के दौरान लक्ष्मी ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों को गोली मार दी थी। भागते समय एक बदमाश का कट्टा वहीं गिर गया था, जिस पर दुकान के कर्मचारी ने उसी कट्टे से एक बदमाश पर फायर कर दिया, जो उसके गले में लगा। लेकिन इसके बावजूद आरोपी वहां से किसी तरह भाग निकले और पहले ट्रक फिर कर्नाटक एक्सप्रेस से ग्वालियर के लिए सवार हो गए। लेकिन बेंगलुरु पुलिस इन बदमाशों के पीछे लगी हुई थी। 

इस बीच ग्वालियर पुलिस को भी इन बदमाशों के ट्रेन से वहां पहुंचने की सूचना मिल चुकी थी। पुलिस ने जाल बिछाकर ट्रेन और स्टेशन के बाहर से इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिस बदमाश को गले में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी शियाज केएम ने बताया कि यह सभी बदमाश मुरैना के रहने वाले हैं। इनका एक साथी बेंगलुरु में टाइल्स लगाने का काम करता था। उसी ने लक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां रेकी करके इन बदमाशों को लूट में बड़ा माल हाथ लगने का लालच दिया था। साजिश के मुताबिक, ये लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने किराए की मोटरसाइकिल लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। सूरज तोमर के गले में गोली लगी है। इस मामले में बंटी उर्फ प्रदीप शर्मा, राधा रमन शर्मा और कान्हा शर्मा गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि विकास शर्मा पुलिस के हाथ नहीं आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें