जिले के भंवरपुर इलाके में आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी सहित एक संदिग्ध को राउंड अप किया है। आरोपियों ने माता-पिता को कट्टे के बल पर रखकर इस वारदात को अंजाम दिया था। तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गांव में एक किसान के घर मेहमान बनकर पहुंचे थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में फिलहाल पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
पूरा मामला भंवरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारकोड़ा का है, जहां 29-30 जनवरी की दरमियानी रात परिवार वालों पर तमंचा अड़ाकर बेबस मां-बाप के सामने उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने हैवानियत की। बेबस मां-बाप बेटी को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन हैवान बने शैतानों ने एक न सुनी।
घटना से डरा सहमा परिवार सदमे में आ गया और एक दिन बाद पुलिस से शिकायत की। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि गांव के एक किसान के घर में तीन आरोपी मेहमान बनकर रुके थे। अन्य आरोपियों द्वारा घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। जिस किसान के घर में आरोपी मेहमान बनकर ठहरे थे उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। एक संदिग्ध को भी पुलिस ने रियासत में लिया है।
इस पूरे मामले में पुलिस के सामने चैलेंज यह था कि परिवार आरोपियों को नहीं पहचानता। परिवार मूल रूप से शिवपुरी जिले का रहने वाला है और डेढ़ महीने पहले भंवरपुरा इलाके के गांव में शिफ्ट हुआ है। परिवार में बेटी के अलावा दो बेटे हैं। बेटी सबसे बड़ी है।
सोमवार देर रात एक बजे लड़की अपने 10 साल के भाई को टॉयलेट कराने के लिए घर के बाहर बने बाथरूम ले जा रही थी। इसी बीच तीन बदमाश आए और दोनों भाई-बहन को पकड़ लिया। बच्चों के शोर मचाने पर माता-पिता भी बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि दो बदमाश उनकी बेटी को पकड़कर खड़े थे। उनका साथी बेटे की गर्दन पकड़े था। वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़की को घर के अंदर खींच ले गए। एक बदमाश लड़की के माता-पिता पर कट्टा ताने रहा। इसके बाद दो बदमाशों ने रेप किया। उनके बाद तीसरा बदमाश कमरे में घुसा, इतने में आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। लोगों को आता देख आरोपी कट्टा लहराते हुए भाग निकले।
24 घंटे के अंदर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पकड़े गए आरोपियों से पूछता शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।