फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime: बदमाशों ने ऑफिस से बाहर बुलाकर सूदखोर को मारी गोली, हत्या के बाद हथियार लहराते हुए भागे

Mon, 03 Feb 2025 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में रविवार रात सनसनीखेज घटना हो गई। बदमाशों ने ऑफिस से बाहर बुलाकर सूदखोर के सिर में गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए चले गए।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार रात एक साहूकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को साहूकार के दफ्तर के बाहर अंजाम दिया गया। हत्यारे अज्ञात बताए जा रहे हैं। हत्या की वजह संभवतः पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुरार थाना अंतर्गत बंशीपुरा इलाके में रविवार रात एक साहूकार पर उसके दफ्तर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के बहनोई दिलीप श्रीवास के अनुसार, मृतक का नाम दिनेश श्रीवास निवासी डीडी नगर बताया गया है और वह रिश्ते में साला है। दिनेश मूलतः भिंड जिले के गोरमी का रहने वाला था और पिछले लगभग 3-4 साल से ग्वालियर में रहकर साहूकारी का काम कर रहा था। 

दिनेश पूर्व में बंशीपुर में किराए के मकान में रहता था। दो महीने पहले ही डीडी नगर में रहने पहुंचा था। दिनेश पेशे से साहूकार था और बंशीपुरा में अपने दफ्तर से साहूकारी का काम करता था। मृतक के बहनोई ने बताया है कि क्या विवाद था या किसने उनके साला को गोली मारी, इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दिनेश का अभी तक किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ है। वे एक शादी में गए हुए थे और उन्हें एक परिचित ने सूचना दी कि दिनेश को किसी ने गोली मार दी है। दिलीप का दावा है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस उनके साले के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जा रही थी।
विज्ञापन


वहीं, मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय का कहना है कि दिनेश पर तीन राउंड फायरिंग की गई है और सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद से हत्यारे अज्ञात बने हुए हैं। साथ ही हत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की बारीकी से तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है और मर्ग कायम करके मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें