फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime: ट्रिपल आईटीएम कॉलेज प्रोफेसर पर जानलेवा हमला, कार पर फायरिंग कर किया पथराव

Tue, 07 Jan 2025 05:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

प्रोफेसर पर जानलेवा हमले की घटना हजीरा थाना क्षेत्र के एमएस रोड पर हुई। बाइक और कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ा। आरोपी ने अपने साथी को बुलाकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से पथराव और फायरिंग की। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में लंच पर घर जा रहे ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के प्रोफेसर की कार पर फायरिंग करने का मामला सामने आया। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग की वजह कार और बाइक की टक्कर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल संतोष सिंह ट्रिपल आईटीएम कॉलेज में प्रोफेसर हैं। लंच के लिए कार में सवार होकर घर जा रहे थे। तभी हजीरा थाना अंतर्गत एमएस रोड पर संतोष की कार में एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर दो युवक सवार थे। संतोष ने टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ में आए युवक ने मोबाइल से कॉल करके अपने साथी को कथित तौर पर महाराजपुरा से बुला लिया। स्पलेंडर सवार युवक के साथी ने मौके पर पहुंचकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से पथराव और फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोली कार के शीशे को तोड़ते हुए आरपार हो गई, जबकि दो फायर हवा और जमीन पर किए। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई और दोनों बाइक सवार आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना संतोष ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मय बल के मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पथराव करने और फायरिंग करने के फुटेज मिले हैं। वहीं पुलिस ने संतोष सिंह की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान किए जाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें