एंबुलेंस से किया अपहरण
जानकारी के अनुसार, शहर के झांसी रोड थाना पुलिस को 21 वर्षीय युवती ने बताया कि वह अपने घर के पास मौजूद दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। रास्ते में उसे कालू उर्फ अनिल बाल्मीकि मिला। उसने युवती से कहा कि "तुमने मेरे खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है, उसमें राजीनामा कर लो। युवती ने राजीनामा करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त मुकीम खान और डिंकू उर्फ आमिर खान को इशारा करके बुलाया, तीनों ने उसे खींचकर एम्बुलेंस में डाला और गेट बंद कर दिए, जिससे आवाज बाहर नहीं जा सकी। युवती के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपियों ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई।
मंदिर में शादी, सूने मकान में गैंगरेप
कुछ घंटे बाद युवती को होश आया तो वह ओरक्षा के एक शिव मंदिर में थी, उसने लहंगा भी पहन रखा था। युवती ने बताया कि उसने शादी का विरोध किया तो आरोपियों ने पिता और भाई की हत्या करने की धमकी देकर शांत करा दिया। इसके बाद मंदिर में कालू ने युवती को जबरन वरमाला पहनाई, मांग भरी और पैरों में बिछिया भी पहना दी। शादी के बाद आरोपी युवती को एम्बुलेंस में लेकर ग्वालियर के लक्कड़खाना इलाके में लाए। रात होने पर कालू युवती को एक सूने मकान में ले गया। जहां, पहले कालू बाल्मीकि ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर बारी-बारी से मुकीम और डिंकू उर्फ आमिर ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने रातभर युवती को इसी मकान में रखा।
पुलिस ने दर्ज किया केस
इधर, युवती के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दज कराई। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपी की धमकी के कारण युवती ने झूठे बयान दिए, जिससे आरोपी बच निकले। पेशी के बाद कोर्ट ने युवती वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। वहां, कुछ दिन रहने के बाद वह मां-पिता के साथ घर आ गई। उसे डर था कि आरोपी कालू खतरनाक है और उसके पिता को नुकसान पहुंचा सकता है। किसी तरह डरते हुए उसने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिवार ने झांसी रोड थाना में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी कालू उर्फ अनिल बाल्मीकि, उसके दोस्त मुकीम खान और डिंकू उर्फ आमिर खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।