फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर को फिर गिरफ्तार कर जेल भेजा, बहन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Fri, 02 Jan 2026 05:54 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवार ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कतर में पूर्व नौसेना कमांडर पुर्णेंदु तिवारी फिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवार ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है। तिवारी 2022 में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसैना के आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिनमें से सात को माफी मिलने के बाद भारत लौटने की अनुमति मिली थी। पुर्णेंदु तिवारी भारतीय नौसेना के उन आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें 16 अगस्त 2022 को कतर में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन


कूटनीतिक प्रयासों के बाद कतर सरकार ने उनमें से सात को माफी दे दी थी और वे पिछले साल फरवरी 2025 में भारत लौट आए थे। हालांकि, एक अलग कानूनी मामले के चलते पुर्णेंदु तिवारी भारत नहीं लौट सके। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, पुर्णेंदु तिवारी एक अलग वित्तीय जांच का सामना कर रहे थे। रिटायर्ड नौसेना अधिकारी पुर्णेंदु तिवारी की बहन डॉक्टर मीतू भार्गव ग्वालियर में रहती हैं और उन्होंने भारत सरकार से अपने भाई की वापसी की गुहार लगाई है। उन्होंने वीडियो जारी करके सरकार से आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में काल बना दूषित पानी: CM मोहन ने आयुक्त से मांगा जवाब; अपर आयुक्त, प्रभारी अधीक्षण यंत्री पर गिरी गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ भारत यात्रा के दौरान यह मामला उठाया था। उन्होंने कतर में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की भी सराहना की थी और दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंधों का जिक्र किया था। फिलहाल तिवारी जेल में हैं और पिछले कुछ दिनों में वह अपने परिवार से केवल दो बार ही बात कर पाए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें