फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फेमस टूरिस्ट गाइड कालू का शव किले के नीचे मिला, 22 देशों की भाषा जानता था पांचवीं पास कालू

Mon, 26 Jun 2023 02:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के फेमस टूरिस्ट गाइड की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव किले के नीचे मिला है। पांचवीं पास कालू 22 देशों की भाषाएं जानता था। इसलिए उसकी मौत चर्चा का विषय बन गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले के नीचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान इलाके के फेसम टूरिस्ट गाइड कालू के रूप में हुई है। कालू था तो पांचवीं पास पर 22 देशों की भाषाएं जानता था, इसी वजह से उसकी प्रसिद्धि थी। बताया जा रहा है कि कालू ने किले से कूदकर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना सोमवार सुबह किले की तलहटी में कालू का शव देखा गया था। उसके बाद इसकी सूचना मिलने पर थाना बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है हादसा है या फिर कालू के साथ कोई घटना घटी है। प्रारंभिक जानकारी पुलिस को मिली है कि कालू स्मैक के नशे का आदी हो चुका था और वह रोज सुबह से लेकर शाम तक स्मैक पीता था। इस घटना की वजह भी बताई जा रही है। इसके साथ ही इस घटना के पीछे एक और कहानी भी यह सामने निकल कर आ रही है कि कालू के साथ किसी ने घटना तो नहीं कर दी है। 

गौरतलब है कि 25 साल के कालू का बचपन ग्वालियर के किले के पास ही गुजरा है। खास बात यह है कि विश्व के हर कोने कोने से जो पर्यटक घूमने के लिए आते थे उन्हें सिर्फ कालू ही गाइड कर पाता था। कालू बचपन से ही किले पर रहता था और जो विदेशी पर्यटक केले को घूमने के लिए आते थे उनसे वो धीरे धीरे हर भाषा का ज्ञान लेता रहा और 25 साल की उम्र में उसे 22 देशों की भाषा का ज्ञान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें