फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम शिक्षक: होमवर्क न करने पर आठवीं के बच्चे को पाइप से इतना मारा कि काला पड़ गया शरीर, पांच टीचरों पर केस

Mon, 04 Sep 2023 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जहां पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाने की तैयारी चल रही है, वहीं ग्वालियर में कुछ शिक्षक इस पेशे को बदनाम करने में लगे हैं। यहां कुछ शिक्षकों ने आठवीं के एक बच्चे को लिटा-लिटाकर पाइप से बेरहमी से पीटा कि उसके शरीर पर गंभीर चोट पहुंची। मारपीट के निशान उभर आए। परिजनों की शिकायत पर पांच शिक्षकों पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
शिक्षकों की पिटाई के बाद बच्चे की हालत की असल तस्वीर भी हम नहीं दिखा सकते। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। होमवर्क नहीं करने पर आठवीं के बच्चों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसका पिछला हिस्सा ही पाइप की मार से काला पड़ गया है।  मामले में पुलिस ने पांच आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना ग्वालियर के दीनदयाल नगर में स्थित प्राइम कोचिंग संस्थान की बताई जा रही है। इस कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाला कक्षा आठवीं का छात्र सोमवार को कोचिंग का होमवर्क पूरा करके नहीं ले जा सका था। जब क्लास में यह बात कोचिंग के संचालक और टीचर्स ने सुनी तो वे आगबबूला हो गए और उन्होंने पहले तो डंडे से छात्र की पिटाई की। उसके बाद उसे टेबल पर लिटाकर प्लास्टिक के पाइप से जानवरों की तरह पीटा गया। इससे उस छात्र के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान बन गए। उसकी पीठ और हाथ पर पिटाई के घाव भी बन गए।

तेरह साल के इस बच्चे ने कोचिंग की घटना घर पर नहीं बताई, लेकिन जब परिजनों ने उसे कराहते हुए देखा तो उससे पूछताछ की और कपड़े उतरवाकर देखा तो वे जख्म देखकर सिहर उठे। तब बच्चे ने सारा घटनाक्रम सुनाया। इसके बाद परिजन बीती रात महाराजपुरा थाना इलाके में पहुंचे और पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने कोचिंग संचालक चंद्रकांत मिश्रा, प्रेम शर्मा, टीचर अभिषेक, राहुल और संकेत के खिलाफ मारपीट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें