फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digvijay Defamation Case: दिग्विजय ने कहा- सिंधिया ने पूरी BJP को ISI का एजेंट बताया, तब क्यों नहीं हुई आपत्ति

Mon, 25 Sep 2023 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Digvijay Singh Defamation Case: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को ग्वालियर के सेशन कोर्ट स्थित MP-MLA कोर्ट में हाजिर हुए। वह बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को पाकिस्तान का जासूस कहने के बयान पर मानहानि के मामले में कोर्ट में हाजिर हुए थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मानहानि के मामले में बीजेपी पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरी बीजेपी को ISI का एजेंट बताया था, लेकिन इस पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने यह भी कहा कि RSS और बजरंग दल के कार्यकर्ता ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़े गए हैं और प्रकरण अभी लंबित है।

विज्ञापन


बता दें कि दिग्विजय सिंह पर आरएसएस को पैसे लेकर ISI के लिए जासूसी करने के आरोप के मामले में मानहानि का केस दर्ज किया गया था, जिस पर बयान देने वह ग्वालियर पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस कोई पंजीकृत संस्था नहीं है और न ही इसके कोई सदस्य हैं, फिर मानहानि का केस कैसे बनता है। ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए।

बता दें कि अगस्त 2019 में दिग्विजय सिंह ने भिंड जिले में आरएसएस पर पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लगाए थे। इसी को आधार बनाकर ग्वालियर के एडवोकेट ने कोर्ट में दिग्विजय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा पेश किया था। दिग्विजय ने आरोप झूठे बताए हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा, 50 साल के मेरे राजनीतिक जीवन में बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मधुर संबंध रहे। मेरा चरित्र और मेरा व्यवहार किसी को अपमानित करने का नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस पंजीकृत संस्था नहीं, उसकी सदस्यता नहीं है तो मानहानि कैसे हो गई। जबकि बीजेपी के शासन में ही मध्यप्रदेश पुलिस का एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड ने भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना और सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह और ग्वालियर के दो लोगों सहित करीब 14-15 लोग ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़े गए। उनको अदालत में पेश किया गया, आज भी मामला लंबित है तो मैंने क्या गलत कहा है।

पूर्व सीएम दिग्विजय ने कहा, मैंने तो पूरी बीजेपी को नहीं कहा है। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो पूरी भारतीय जनता पार्टी को ISI का एजेंट और देश विरोधी कहा है। उनके बारे में किसी ने आपत्ति नहीं की। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी को उन्हें झूठे प्रकरणों में फंसाने की आदत है। उन्होंने कहा कि बयानों को टैम्पेर करके गलत तरीके से पेश करने की उनकी आदत है। यही नहीं अनेक जगह पर उनके खिलाफ झूठे प्रकरण बना रहे हैं। लेकिन आज तक किसी भी मानहानि के प्रकरण में उन्हें सजा नहीं हुई और न ही दोषी पाया गया है।

दिग्विजय सिंह को बार-बार टारगेट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह (बीजेपी) मुझे बेहद प्रेम करते हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी। अगस्त 2019 में दिग्विजय सिंह ने भिंड में आरएसएस पर पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लगाए थे। इसी को आधार बनाकर ग्वालियर के एडवोकेट ने कोर्ट में दिग्विजय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा पेश किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें