घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही यह गाड़ी राजीव प्लाजा पार्किंग के पास पहुंची, तभी अचानक दो बाइक सवार बदमाशों ने आगे से इस गाड़ी को रोका और ड्राइवर के कनपटी पर कट्टा लगा दिया। उसके बाद गाड़ी में रखे सभी पैसों को लूटकर निकल गए। पैसा दीनदयाल नगर में स्थित हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मेहताब सिंह गुर्जर का है, उन्होंने इस पैसे को बैंक में जमा कराने के लिए अपने कर्मचारियों को भेजा था। लूट की घटना होली के बाद तत्काल मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और गाड़ी में बैठी दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा का कहना है, इस लूटकांड का खुलासा करने के लिए हमारी टीम लगी हुई है। साथ ही संदिग्ध के तौर पर ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी को हिरासत में लिया है, जो गाड़ी को चलाकर पैसे जमा करने के लिए बैंक में आया था। मामला संदिग्ध लग रहा है।