फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior news:अटल गौरव दिवस पर सियासत, कांग्रेस ने कहा- भाजपा ने कार्यक्रम में नहीं बुलाया

Tue, 27 Dec 2022 04:39 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में 25 दिसंबर को आयोजित अटल गौरव दिवस कार्यक्रम में कांग्रेसियों के न पहुंचने का एक नया विवाद शुरू हो गया। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर निमंत्रण न देने का आरोप भी लागया है।
विज्ञापन
अटल गौरव दिवस - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के गौरव दिवस के कार्यक्रम को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। विवाद इसलिए भी है कांग्रेस के जिले में चार विधायक हैं, एक महापौर है, लेकिन गौरव दिवस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य के मंत्री समेत मुख्यमंत्री आए थे, कांग्रेस से कोई नही था। इस पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष समेत, प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसा था। वहीं, कांग्रेस कह रही है कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं गया। बीजेपी ने ग्वालियर गौरव दिवस के कार्यक्रम को हैक कर लिया था। 

विज्ञापन


अटल गौरव दिवस का कार्यक्रम 25 दिसंबर को था, लेकिन बीजेपी के नेताओं के बीच फंस गया था। पहले कार्यक्रम तय हुआ था, फिर रद्द हुआ। जब हंगामा हुआ था तो कार्यक्रम करना पड़ा, लेकिन कार्यक्रम का आयोजक प्रशासन था जिस कारण बीजेपी नेताओं ने उस कार्यक्रम को हैक कर लिया। कांग्रेसी विधायक और महापौर को निमंत्रण तक नहीं भेजा। इस कारण कोई भी कार्यक्रम में नही गया। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा का कहना है कि कांग्रेस छोटे मन की है, अगर वास्तव में कांग्रेसियों के पास निमंत्रण नहीं पहुंचा है तो वो इस मुद्दे पर प्रशासनिक आधिकारियों से बात करेंगे। 

बता दें कि 25 दिसंबर को ग्वालियर का गौरव दिवस का कार्यक्रम था, जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सहित राज्य सरकार के मंत्री मौजूद थे। वहीं, ग्वालियर जिले के चार कांग्रेसी विधायक सतीश सिकरवार, प्रवीण पाठक, लाखन सिंह यादव, सुरेश राजे ओर महापौर शोभा सिकरवार कार्यक्रम में नहीं आयी थीं, जबकि ग्वालियर जिले के गौरव दिवस को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के मौके पर उनके नाम से समर्पित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें