फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सीएम मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, हाथियों की मौत पर बोले- कोई भी पहलू नहीं छिपने देंगे

Sat, 02 Nov 2024 09:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने देर शाम ग्वालियर पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के यहां गोवर्धन पूजा की। इसके बाद लाल टिपारा गौशाला में गोवर्धन व गौ पूजन किया।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर में मंत्री जयभान सिंह पवैया के यहां गोवर्धन पूजा की। साथ ही स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया है। उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जयभान सिंह द्वारा लगातार कई वर्षों से सामूहिक गोवर्धन पूजन को संस्कृति का गौरवशाली पल बताया है।

विज्ञापन


ग्वालियर की लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला के प्रबंधन के लिए संतों का सम्मान किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गाय व राम के बयान की निंदा की है। इतना ही नहीं उनको और सोनिया गांधी व राहुल गांधी को माफी मांगने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर जिले की गौशाला में गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से गोवर्धन पूजा व गौ-पूजन करने का निर्णय लिया गया था।

जिसके बाद शनिवार को पूरे मध्य प्रदेश की गौशाला में गोवर्धन व गौ पूजन का आयोजन किया गया है। भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाल टिपारा गौशाला में गौ-पूजन एवं गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक प्रीतम लोधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी सहित गौशाला के संत उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आए बयान पर सीएम बोले कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बात कही है, यह कांग्रेस के असली चरित्र को उजागर करती है। कांग्रेस झूठ बोल कर जनता को बेवकूफ बनाती है, जनता के साथ छल करती है और सरकार बनाती है।

मैं ऐसे उनके निंदनीय भाव के लिए खासकर मानकर चलता हूं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को माफी मांगना चाहिए। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी माफी मांगना चाहिए। सीएम ने कहा कि मल्लिकार्जुन ने जो कहा है वह बिल्कुल सही कहा है। बुजुर्ग आदमी है, लेकिन उन्होंने सही बात कही है। उन्होंने कांग्रेस का पुराना चरित्र निकाला है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है। कांग्रेस ने झूठ बोल कर कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल की जो सरकार बनाई है। उनके मुख्यमंत्री सहित सभी को इस्तीफा देना चाहिए। सभी ने झूठ बोल कर सरकार बनाई है।

ग्वालियर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने उमरिया घटनाक्रम पर कहा है कि इस घटना में असामान्य स्थिति दिखती है। 10 हाथियों का मरना यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। ऐसी असामान्य स्थिति बन रही है, जिसके बारे में विभाग अभी पूरे घटना को समझने में लगा है। इसलिए मैंने कहा है कि कोई भी पहलू नहीं छुपाना चाहिए। कोई भी कितना बड़ा आदमी हो, यदि उसकी कोई भी व्यक्तिगत साजिश है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें