फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: मजिस्ट्रेट की विधवा पत्नी से छेड़खानी करने वाले जेठ पर मामला दर्ज, कोरोना के चलते हो गई थी पति की मौत

Mon, 08 Aug 2022 05:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जेठ ने मेरी बेटी को बालकनी से उल्टा लटकाकर डराया और कोरे कागज पर दस्तखत करा लिए। साथ ही जेठ ने सोने चांदी के गहने भी छीन लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में मजिस्ट्रेट की मौत के बाद उसकी पत्नी से छेड़खानी करने वाले जेठ और ससुर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने अपने मायके में उत्तर प्रदेश पुलिस को शिकायत करते हुए जेठ और ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जेठ ने मेरी बेटी को बालकनी से उल्टा लटकाकर डराया और कोरे कागज पर दस्तखत करा लिए। साथ ही जेठ ने सोने चांदी के गहने भी छीन लिए। यूपी पुलिस ने शून्य पर महिला की शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद केस डायरी ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाने में भेजी है। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल उत्तरप्रदेश की रहने वाली 30 साल की महिला की शादी ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक मजिस्ट्रेट से हुई थी। महिला की शादी 2012 में हुई थी, जबकि 2020 में मजिस्ट्रेट पति की कोरोनाकाल में मौत हो गई। पति की मौत के बाद भी महिला ससुराल में रह रही थी, जिसके बाद  जेठ और ससुर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ शराब के नशे में उसके साथ छेड़छाड़ करता है वहीं, विरोध करने पर मारपीट करता है। ससुर से शिकायत की तो उसने भी मदद नहीं की।

मामले पर एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें