फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: जीजा को शराब पार्टी में बुलाया, नशा चढ़ा तो डंडे-लात-घूंसों से पीटा, अस्पताल में छोड़कर भाग गए

Sun, 16 Nov 2025 04:19 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में पत्नी के भाइयों ने युवक सतीश कुशवाह को शराब पार्टी के बहाने बुलाकर लात-घूंसे और डंडों से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। होश आने पर पुलिस को बताया कि आरोपियों ने झूठा सगाई तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों रिश्तेदारों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। 
विज्ञापन
बेहोशी अवस्था में अस्पताल में छोड़कर भाग गए साले
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक युवक को उसकी पत्नी के भाइयों ने बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। घायल जीजा अपने बीमार ससुर को देखने भोपाल से ग्वालियर आया था। भाइयों ने रात को उसे शराब पार्टी के लिए बुलाया। जब नशा चढ़ गया तो एक भाई ने सगाई तुड़वाने का आरोप लगाते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। जीजा ने विरोध किया, तो उसे डंडे-लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। पिटते पिटते बहनोई बेहोश हो गया, तो हमलावर उसे अस्पताल छोड़कर भाग गए। घायल की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने अस्पताल में उसके बयान दर्ज कर मामले में FIR की है।

विज्ञापन


भिंड के गोरमी निवासी (25) के सतीश कुशवाह अभी बिरला मंदिर के पास ओम नगर भोपाल में रहते हैं। वह वहां स्वीट्स शॉप पर जॉब करते हैं।सतीश ने पुलिस को बताया है कि ग्वालियर में बड़ागांव राइजनिंग सिटी में उसकी ससुराल है। उसके ससुर की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, इसलिए करीब एक माह से उसकी पत्नी यहां ग्वालियर में थी। वह ससुर को देखने ग्वालियर आया था। रात को साला राहुल कुशवाह और राहुल का साला जीतू कुशवाह ने उसे दारू पार्टी का ऑफर दिया। जिस पर वह उनके साथ जीतू कुशवाह के किराए के मकान, आस्था नगर पहुंचा। यहां जीतू और राहुल ने उसे शराब पिलाई। जीजा नशे में आ गया, तो राहुल कहने लगा कि उसके कारण उसके भाई गौरव की सगाई टूट गई और उसने ही लड़की वालों से उसकी बुराई की है। इस पर सतीश ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि वह तो लड़की वालों को जानता तक नहीं है।लेकिन वे नहीं माने और गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया, तो दोनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: चिटफंड घोटाले के पैसे से खोली थी आतंकियों की यूनिवर्सिटी, जवाद के खिलाफ जांच तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसकी इतनी बेरहमी से मारपीट की थी कि वह दो दिन तक अस्पताल में बेहोशी की हालत में रहा। जब उसे होश आया, तो पुलिस पहुंची और घायल से पूछताछ की। तब पता चला कि उसकी पिटाई साले और रिश्तेदार ने की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीआई महाराजपुरा यशवंत गोयल ने बताया एक घायल की शिकायत पर उसके ही रिश्तेदारों के खिलाफ बेरहमी से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें