फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime: ग्वालियर लूट में ‘बिहार कटियार गैंग’ का हाथ, यूपी में मिली नई लोकेशन; जानें पूरी वारदात

Mon, 02 Dec 2024 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior Crime: PHE ठेकेदार विनय आनंद के साथ दिनदहाड़े हुई 5 लाख की लूट का खुलासा हुआ है। इस मामले में बिहार के कटियार गैंग का हाथ सामने आया है। जिनकी लोकेशन यूपी के आगरा में मिली है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में PHE ठेकेदार विनय आनंद के साथ दिनदहाड़े हुई 5 लाख की लूट की वारदात के मामले में पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को बदमाशों की लोकेशन आगरा में मिली है। पुलिस को यहां सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिनमें बदमाश आगरा में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि यह घटना 25 नवंबर दोपहर की है। जब ठेकेदार विनय आनंद स्टेट बैंक की इनकम टैक्स ऑफिस के सामने वाली शाखा से 5 लाख की नगदी निकाल कर बाहर खड़े हुए थे। तभी अचानक दो बाइक सवार लुटेरों ने उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और दोनों बदमाश मौका पाकर फरार हो गए।

वारदात के बाद से ही पुलिस की टीम इन बदमाशों की घेराबंदी में जुटी हुई है। पुलिस ने एक बदमाश की पहचान भी कर ली है। लूट की वारदात में एक बिहार का बदमाश मनीष यादव शामिल है, आरोपी बिहार के कटिहार का रहने वाला है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच ने बिहार में भी दबिश दी है है। 
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली है कि बिहार के बदमाश मनीष यादव ने इससे पहले मध्य प्रदेश के देवास जिले में भी दिवाली के आसपास लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इसकी और कुंडली निकाल रही है। उसके साथ शामिल अन्य बदमाश के विषय में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें