फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Tiwari: किसके संपर्क में थी अर्चना? ट्रेन टिकट भी कराया; कॉल डिटेल से खुले राज, GRP ने आरक्षक को उठाया

Tue, 19 Aug 2025 12:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Archana Tiwari missing case: जीआरपी ग्वालियर ने राम तोमर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अर्चना ग्वालियर पहुंची थी या रास्ते में ही गायब हो गई। पुलिस मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है और साजिश की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही। अर्चना की गुमशुदगी ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
लापता अर्चना तिवारी और आरक्षक राम तोमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश से लापता हुई युवती अर्चना तिवारी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जांच के दौरान अर्चना का ग्वालियर कनेक्शन जुड़ने के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि अर्चना के ट्रेन से लापता होने से पहले ग्वालियर के आरक्षक से लगातार संपर्क था। यही नहीं, उसी आरक्षक ने अर्चना का इंदौर से ग्वालियर का ट्रेन टिकट भी कराया था। इस मामले में ग्वालियर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:इंतजार में पथराई मां की आंखें, उम्मीद छोड़ रहे परिजन, सता रही अनहोनी की आशंका
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले के भंवरपुर थाने में पदस्थ आरक्षक राम तोमर का अर्चना तिवारी से फोन पर लगातार संपर्क बना हुआ था। अर्चना के लापता होने के बाद जब उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो यह राज खुलकर सामने आया। कॉल डिटेल रिपोर्ट में सामने आया कि आरक्षक राम तोमर और अर्चना के बीच लंबी बातचीत हुई थी। इसी आधार पर जीआरपी ग्वालियर ने कार्रवाई करते हुए राम तोमर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बेटी के इंतजार में पथराई आखें', अर्चना की वापसी के लिए शुरू महामृत्युंजय जाप, कहा- CBI और भगवान पर भरोसा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राम तोमर ने ही अर्चना के लिए इंदौर से ग्वालियर तक का ट्रेन टिकट बुक कराया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अर्चना तिवारी ग्वालियर पहुंची थी या रास्ते में ही गायब हो गई। इस बीच पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अर्चना की गुमशुदगी में कहीं किसी साजिश की कड़ी तो नहीं जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आठ दिन में तीन टीमें नहीं जुटा सकीं एक भी सुराग, ढूंढ-ढूंढकर भाई-बड़े पिता पड़े बीमार
आरक्षक राम तोमर से जीआरपी की टीम ने देर रात तक पूछताछ की। हालांकि, अभी तक उसकी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारी केवल इतना कह रहे हैं कि मामले की जांच जारी है और हर बिंदु को गंभीरता से परखा जा रहा है।

ग्वालियर कनेक्शन से पेचीदा हुआ केस
गौरतलब है कि अर्चना तिवारी के लापता होने की खबर ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है। परिवारजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच ग्वालियर कनेक्शन सामने आने से मामले ने और पेचीदगी पकड़ ली है। फिलहाल पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द अर्चना का सुराग लगाया जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अर्चना और आरक्षक राम तोमर के बीच आखिर किस तरह का रिश्ता था और युवती के लापता होने में उसकी कितनी भूमिका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें