फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alka Lamba Gwalior Tour: राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर महिलाओं संग बैठक, अपराध पर कही ये बड़ी बात

Fri, 01 Mar 2024 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ग्वालियर जिले से होकर गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ग्वालियर पहुंचीं। यात्रा को लेकर महिला नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा, डबल इंजन की सरकार से कांग्रेस की महिला मोर्चा की मांग है कि स्पेशल कोर्ट गठित कर महिला अपराधों के साथ हो रहे अपराधों की सुनवाई हो।भारत जोड़ो यात्रा के तहत हर जिले में जारी यात्रा होगी। अगर किसी को कानूनी मदद की जरूरत है, हम उसमें मदद करेंगे।

विज्ञापन


संदेशखाली को लेकर भाजपा के प्रदर्शन पर अलका लांबा ने कहा, भाजपा का बेटी बचाओ के प्रति जो धरना प्रदर्शन है, वह सिर्फ ढोंग है। 10 साल में बेटी बचाओ नारे के प्रति बलात्कारियों की पहुंच प्रधानमंत्री तक है। बीजेपी के कई अपराधी नेता खुलेआम आजाद घूम रहे हैं। मध्यप्रदेश की जो पीड़ित परिवार है, उनसे हमारे राहुल गांधी मुलाकात करेंगे और न्याय का भरोसा दिलाएंगे।



राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बीजेपी के आरोपों पर अलका लांबा ने कहा, प्रधानमंत्री जी 400 पार का नारा दे रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे देश के अन्नदाताओं को परेशान किया है, जिसमें दो किसान शहीद हो गए हैं। देश का अन्नदाता और देश का बेरोजगार इनकी अकड़ तोड़ने का काम करेंगे। संदेशखाली में आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने को लेकर कहा, आरोपी पकड़ा गया है। वीवीआईपी ट्रीटमेंट तो बीजेपी के ब्रजभूषण जैसे नेता ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें