फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर पहुंचे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कहा-सीमित क्षेत्र में है किसान आंदोलन, जल्द निकलेगा हल

Sun, 07 Feb 2021 05:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है। वह शताब्दी एक्सप्रेस से रविवार सुबह ग्वालियर पहुंचे, जहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि किसान आंदोलन सीमित क्षेत्र में रह गया है। केंद्र सरकार किसानों से चर्चा के लिए तैयार है और जल्द ही बातचीत से इस समस्या का हल निकल जाएगा।

विज्ञापन


कृषि मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर किसान आंदोलन को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस आज किसान आंदोलन को समर्थन दे रही है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में साफ लिखा था कि कांग्रेस यदि सत्ता में आई तो वह कृषि सुधार करेगी। अब कांग्रेस नए कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को बरगलाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। तोमर ने जोर देकर कहा, 'कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति करने में सफल नहीं होगी।' उन्होंने आगे कहा, 'केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का स्वरूप सीमित क्षेत्र में है।' ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस समस्या का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की टिप्पणी का भी जवाब दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह कृषि मंत्री जरूर हैं, लेकिन वह खेती नहीं करते। इस पर तोमर ने कहा कि जब कांग्रेस ही उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेती तो हमें उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। बता दें, ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री तोमर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें