फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: नाश्ता लेने निकली युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, कॉलेज परिसर में वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 01:43 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर तीन युवकों ने कॉलेज परिसर में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डबरा देहात थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डबरा देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती कुछ दिनों पहले अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह पास ही नाश्ता लेने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान ई-रिक्शा सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर जबरन वाहन में बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने अपने एक अन्य साथी को भी साथ ले लिया।

इसके बाद तीनों आरोपी युवती को अरु तिराहा स्थित एक कॉलेज परिसर में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी युवती को उसके रिश्तेदार की दुकान के पास छोड़कर फरार हो गए और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


ये हैं आरोपी 

  • भूपेंद्र बाथम 
  • सोनू बाथम 
  • अभिषेक परिहार

विज्ञापन

पढ़ें: धार में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, थाना प्रभारी समेत कई घायल; इलाके में हड़कंप

डर और सदमे के कारण युवती ने पहले किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। हालांकि तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद शुक्रवार रात परिजन युवती को लेकर डबरा देहात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात ही अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें