फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: मंदिर में सो रहे पुजारी को काले कोबरा सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत

Sat, 12 Jul 2025 09:19 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जिले के कुरथरा गांव के शिव मंदिर के पुजारी ब्रह्मानंद बौहरे ने सांप के डसे जाने के बाद खुद लोगों को जानकारी दी। उनको तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कुरथरा गांव में तड़के सुबह शिव मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी ब्रह्मानंद बौहरे को काले कोबरा ने डस लिया। पुजारी ने खुद ग्रामीणों को सूचना दी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार सांप का जहर बेहद खतरनाक था, जिससे बचना मुश्किल था। घटना के बाद सांप मंदिर परिसर की हवन कुंडी में छिप गया। सर्प मित्र जग्गू परिहार ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ब्लैक कोबरा प्रजाति के सांप के काटने से बचने की संभावना बहुत कम होती है।
विज्ञापन


पुजारी की मौत से गांव में शोक है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मानंद बौहरे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश के मौसम में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। सुबह मंदिर में सो रहे पुजारी को जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद पुजारी ने खुद ही ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुजारी को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर सर्पमित्र को बुलाया गया। मंदिर की हवन कुंडी में छिपकर बैठे सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छुड़वाया गया।

ये भी पढ़ें- गुना में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खेलने के लिए घर से निकले थे, वापस नहीं लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुजारी ब्रह्मानंद बौहरे हमेशा की तरह मंदिर परिसर में सो रहे थे। रात के वक्त अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सूचना मिलते ही गांव के लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी को तत्काल जिला अस्पताल भिंड ले गए, लेकिन यहां इलाज के दौरान ब्रह्मानंद बौहरे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सांप का जहर बेहद खतरनाक था, जिससे बच पाना मुश्किल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें