फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पुराना मकान गिराने के दौरान हादसा, अचानक छत गिरने से नीचे दबे मजदूर की दर्दनाक मौत

Wed, 16 Jul 2025 09:33 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक जर्जर मकान को गिराते समय छत ढहने से एक मजदूर मलबे में दब गया। जिसे जेसीबी की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
ग्वालियर में हादसा। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक पुराने मकान को गिराने के काम के दौरान अचानक छत ढह जाने से एक मजदूर मलबे में दब गया। जैसे-तैसे उसे मलबे से निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने र डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि यहां एक जर्जर मकान को गिराकर नया मकान बनाने का काम चल रहा था। मजदूर काम में लगे थे, तभी अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे एक मजदूर मलबे में दब गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सर्प मित्र की सांप के डंसने से मौत, बाइक पर गले में डालकर घूमने का वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन


मलबे में मजदूर के दबे होने की सूचना वार्ड पार्षद को मिली, तो उनके पति हेवरन कंसाना तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से मलबा हटवाकर घायल मजदूर को बाहर निकलवाया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां जांत के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन मकान में लगातार बारिश के कारण पानी भर गया था, जिससे नए बने पिलर, दीवारें और छत मजबूत नहीं हो पाई थीं। इसी कारण वे अचानक ढह गए और एक मजदूर की जान चली गई।
विज्ञापन

 
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें