ग्वालियर में सोमवार शाम को 60 साल पुराना जर्जर मकान ढह गया। मकान के मलबे में दो लोग दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि रविवार रात से हो रही रिमझिम बारिश के चलते राजू शिवहरे के पुराने मकान में सीलन बैठ चुकी थी। मकान के जर्जर होने की शिकायत आसपास रहने वाले लोगों ने की थी। नगर निगम ने मकान मालिक को नोटिस दिया था। ऊपरी मंजिल ज्यादा क्षतिग्रस्त थी, जिसे तुड़वाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें-
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 15 जिलों में हुई हल्की बारिश, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट
मकान के नीचे टीकमगढ़ निवासी एक परिवार किराए से रहता है। घटना के समय नीचे की मंजिल पर मौजूद 17 साल की किशोरी ने बताया कि घटना के समय मैं, मेरा 16 साल का भाई निक्की और पिता वहीं थे। दूसरी मंजिल पर काम कर रहा एक मजदूर और उसके पिता मलबे में दबे थे। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर मलबे में दबे हुए लोगों को निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार यह मकान राजू शिवहरे का है। मकान में सीलन बैठ चुकी थी। मकान के जर्जर होने की शिकायत आसपास के लोगों ने की थी, इसके बाद नगर निगम ने मकान मालिक को नोटिस दिया था। ऊपरी मंजिल ज्यादा क्षतिग्रस्त थी, जिसे तुड़वाया जा रहा था।
घटना स्थल के फोटो