भितरवार के चीनौर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। वह नाबालिग को मंदिर घुमाने के बहाने ले गया था। मंदिर की बजाय आरोपी किशोरी को जंगल में ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। जब किशोरी ने उससे मिलना बंद कर दिया, तो आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी।
दरअसल चीनौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की किशोरी होस्टल में रहकर पढाई करती है। पिछले दो साल से आरोपी को जानती थी। रिश्तेदार होने के कारण उसका घर आना जाना रहता था। एक दिन आरोपी ने उससे बोला कि वह उससे प्यार करता है और शादी भी करेगा। जब वह बहन के यहां पहुंची तो वहां आरोपी भी आया हुआ था। रात होने पर आरोपी ने उसे किसी बहाने से बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद वह अपने गांव आई हुई थी, तब आरोपी उसके घर बाइक से आया और मंदिर घुमाने के बहाने ले गया, लेकिन मंदिर ना ले जाते हुए एक जंगल में ले जाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मिलने से मना कर दिया तो उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि उसके सारे फोटो वायरल कर देगा।
ये भी पढ़ें-
शैतानी करतूत: औरतों की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया; इस कांड के पीछे थी ये हसरत
धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। परिवार ने चीनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने जीजा के घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ग्राम चक किशनपुर पहुंची और 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद वारदात में उपयोग मोटरसाइकिल को लेकर पूछताछ करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी शैलेन्द्र गुर्जर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सीएसपी ग्वालियर रॉबिन जैन का कहना है कि 16 साल की किशोरी के साथ उसके दूर के रिश्ते में लगने वाले भाई ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है।