फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: अटेंडरों ने रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ की मारपीट, मेडिकल ICU में कुर्सियां फेंकी, 2 घायल

Wed, 24 Sep 2025 12:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

न्यू जयारोग्य अस्पताल में मरीज का इलाज कराने आए अटेंडरों ने रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ जमकर मारपीट की। मामले में डॉक्टरों ने कंपू थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जयारोग्य अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंचल के सबसे बड़े 1000 बिस्तर वाले न्यू जयारोग्य अस्पताल में अटेंडरों और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मरीज का इलाज कराने आए अटेंडरों ने गुस्से में दो डॉक्टरों को पीट डाला और उन्हें बचाने आए चार अन्य डॉक्टरों पर भी हमला कर दिया। अटेंडरों ने डॉक्टरों पर कुर्सियां तक फेंकी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।

विज्ञापन


मामला अस्पताल की छठवीं मंजिल स्थित मेडिकल आईसीयू वार्ड के लिफ्ट एरिया का है। आरोप है कि अटेंडर लिफ्ट को घेरकर खड़े थे। जब डॉक्टरों ने उन्हें लिफ्ट खाली करने को कहा तो अटेंडर भड़क गए और अचानक हमला बोल दिया और आधा दर्जन से अधिक अटेंडरों ने डॉक्टरों को पीट डाला।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Damoh News: पत्नी की दूसरी शादी नहीं हुई बर्दाश्त, दिनदहाड़े चाकू मारकर की हत्या, अब आजीवन कारावास
विज्ञापन


हमले में डॉ. मोहित बामल और डॉ. नितिन राठौर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके हाथ, पैर और मुंह पर चोटें आई हैं। वहीं इन्हें बचाने आए डॉ. शुभम, डॉ. राहुल और डॉ. हार्दिक को भी अटेंडरों ने नहीं छोड़ा और उनके साथ मारपीट की।

घटना के बाद फरियादी डॉ. मोहित और डॉ. नितिन राठौर ने कंपू थाने में आरोपियों आशीष बघेल, उल्फत बघेल, महेंद्र बघेल और बृजेश बघेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें