फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तीन मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 11 मजदूर घायल, क्षमता से अधिक लोगों के चढ़ने से हुआ हादसा

Mon, 19 Jun 2023 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में ओवरलोड लिफ्ट गिरने से लिफ्ट गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में लिफ्ट टूटकर गिरने से 11 लोग घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ओवरलोड लिफ्ट गिरने से लिफ्ट गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर घायल बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूर हैं जो ठेकेदार के साथ काम वापस करके बिल्डिंग से बाहर आने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन के पास बनी बेलोन मल्टी में हुई है। यहां बनी तीन मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट से 11 लोग नीचे जा रहे थे, तभी दूसरी मंजिल से लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई और लिफ्ट में मौजूद लोग घायल हो गए। बताया गया है कि लिफ्ट में एक साथ क्षमता से अधिक लोगों के प्रवेश किए जाने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

टीआई थाना सिरौल गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। टीम भेजी गई थी। संभवतया लिफ्ट में ज्यादा लोगों के एक साथ चढ़ने से वह गिरी है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें