फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: नाबालिग प्रेमिका के साथ युवक ने खाया जहर, मौत हुई तो लड़की वालों पर लगे हत्या के आरोप

Sun, 18 Jun 2023 05:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ जहर खा लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि लड़की का इलाज चल रहा है। अब युवक के परिजन लड़की वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
नाबालिग प्रेमिका के साथ जहर खाने वाले युवक सूरज (इनसेट में) की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर पहाड़िया पर रहने वाले एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़की का फिलहाल इलाज चल रहा है। युवक की शिनाख्त सूरज कुशवाह के तौर पर हुई है और उसके परिजनों ने लड़की के परिवार पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लड़की के होश में आने के बाद इस मामले से पर्दा उठ सकेगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी पुलिस इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पेशे से ऑटो चालक सूरज कुशवाह का वीरपुर इलाके में ही रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले दिनों गायब हो गए थे। सूरज के खिलाफ 15 जून को नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई थी। वीरपुर पहाड़िया पर सांवरिया धाम इलाके में सूरज और उसकी प्रेमिका एक साथ रह रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जहर खाया है। आस-पड़ोस के लोगों को सूचना मिली तो उन्होंने घर वालों को सूचना दी। अस्पताल में सूरज को मृत घोषित कर दिया गया।

सूरज के रिश्तेदार ने लड़की और उसके परिवार के लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि दोनों ने एक साथ जहर खाया है तो एक की मौत और दूसरा जिंदा कैसे बच सकता है। पुलिस को इस मामले में निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए। गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि लड़की की हालत खतरे से बाहर है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरज की मौत पर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमॉर्टम और अन्य तथ्यों के सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें