फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: बीच सड़क पर विवाद के बाद कट्टा दिखाने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में बीच सड़क पर विवाद के बाद कट्टा दिखाने वाले युवक से उसके दोस्तों द्वारा कट्टा छीनने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने कट्टा धारी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
एक युवक ने कट्टा निकाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में बीच सड़क पर विवाद के बाद कट्टा दिखाने वाले युवक से उसके दोस्तों द्वारा कट्टा छीनने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने कट्टा धारी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा पुलिया के पास 2 दिन पहले कुछ युवकों में विवाद हो गया था जिसके बाद एक युवक ने कट्टा निकाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। जिसके बाद वहां खड़े युवकों ने कट्टा धारी युवक से कट्टा छीना था, जिसका वीडियो वहां खड़े किसी युवक ने बना लिया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला की कट्टा दिखा कर दहशत फैलाने वाला युवक गुड़ा निवासी बाबू परमार है, जिसके बाद माधौगंज थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कट्टा, 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी बाबू परमार से पूछताछ कर रही है कि वह देसी कट्टा कहां से लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें