फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: बाजरे की तुलाई न होने से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 15 Jan 2022 04:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में बाजरे और ज्वार की फसलों की तुलाई और भुगतान न होने से परेशान किसानों ने 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। किसानों की फसल बीते 2 माह से खरीदी केंद्र पर रखी है लेकिन प्रशासन इसकी खरीद में आनाकानी कर रहा है। 
विज्ञापन
ग्वालियर: बाजरे की तुलाई न होने से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर की सोसायटियों में रखी ज्वार और बाजरे की फसल की तुलाई और भुगतान न होने से किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश किसान सभा के कार्यालय में किसानों की बैठक हुई, जिसमें प्रशासन के फैसले के खिलाफ किसानों ने 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन का फैसला लिया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान नेता और किसान शामिल हुए। 
विज्ञापन


दरअसल जिले की सोसायटियों में बीते दो माह से किसानों की ज्वार और बाजरे की फसल रखी हुई है, जिसकी तुलाई और भुगतान में प्रशासन आनाकानी कर रहा है, साथ ही फसलों को अमानक बताकर किसानों पर फसलों को वापस ले जाने का दबाव भी बनाया जा रहा है, जिसके विरोध में किसानों ने 23 जनवरी से अनिश्चतकालीन आंदोलन का फैसला लिया है। 

किसानों को फसलों के चलते नुकसान होने की चिंता सता रही है। वहीं वो बाजार में भी अपनी फसलों को बेच नहीं पा रहे हैं, क्योंकि सोसायटी में फसलों के अमानक बताए जाने के बाद व्यापारी बाजरे की फसल को 1 हजार से 12 सौ रुपये में मांग रहे हैं, जबकि बाजरे का सरकारी खरीदी रेट 2250 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित है। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें