फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: लाखों की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार से चोरी करने आए थे, कार से हो गई पहचान

Thu, 17 Feb 2022 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके में चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का मास्टरमाइंड फिलहाल फरार है। पुलिस कार का पता लगाकर आरोपियों तक पहुंची।
 
विज्ञापन
चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हजीरा थाना इलाके में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक फरार है। आरोपियों से एक कार और कुछ कैश बरामद किया गया है। फरार आरोपी के पास सारा कैश, जेवरात होने की जानकारी मिली है। पुलिस कार का पता लगाकर आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि हजीरा के सुभाष नगर इलाके दो मकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। चोर घर से 3 लाख कैश और ज्वेलरी ले उड़े थे। पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि i20 कार से चोर इस वारदात को देने अंजाम आए थे। पुलिस ने कार मालिक को तलाशा तो वह दिल्ली का निकला और कार मालिक से पूछताछ कर पता चला कि उन्होंने कार ओएलएक्स के माध्यम से किसी को बेच दी। पुलिस ने कार खरीदने वालों की पहचान कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि इस घटना को चार लोगों ने अंजाम दिया था और चौथा मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। चोरी गए माल में से पूरी ज्वेलरी और कैश अभी भी मास्टरमाइंड के पास है। तीन आरोपी इस वारदात में अभी तक दबोचे गए हैं और चौथे साथी की पुलिस को भी तलाश है। गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को 40-40 हजार रुपये दिए गए, बाकी का माल और कैश अभी भी मुख्य आरोपी के पास है। ग्वालियर एसएसपी ने इस वारदात को सुलझाने में लगी पुलिस टीम को दस हजार का इनाम देने का भी घोषणा की है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें