फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: जहर खाकर थाने पहुंचे बॉयफ्रेंड की अस्पताल में मौत, नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप के बाद प्रेमिका के साथ पहुंचा था थाने

Fri, 20 May 2022 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

अपहरण के आरोपी गोल पहाड़िया निवासी कृष्णा जैन ने नाबालिग लड़की के साथ जनकगंज थाने में सरेंडर किया था। कृष्णा पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। आरोपी कृष्णा का कहना था कि वह जहर खाकर थाने आया है। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपहरण के आरोपी युवक की अस्पताल में मौत हो गई। उसने थाने पहुंचने से पहले जहर खा लिया था। उस पर नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोप था, इसके बाद वह प्रेमिका के साथ थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। एसएसपी ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम अपहरण के आरोपी गोल पहाड़िया निवासी कृष्णा जैन ने नाबालिग लड़की के साथ जनकगंज थाने में सरेंडर किया था। कृष्णा पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस जब आरोपी कृष्णा और नाबालिग से पूछताछ कर रही थी तभी नाबालिग के पास जहरीले पदार्थ की पुड़िया मिली थी। जबकि आरोपी कृष्णा का कहना था कि वह जहर खाकर थाने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णा ने थाने में आने से पहले जहर खा लिया था। इसलिए उसे आनन फानन में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को कृष्णा ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसएसपी अमित सांघी के मुताबिक कृष्णा पेशे से ड्राइवर था और उसके खिलाफ़ शहर के कई थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
 
आरोपी कृष्णा की संदिग्ध मौत के बाद उसके परिजन सदमें में है। उनका कहना है कि कृष्णा थाने में सरेंडर करने से पहले नाबालिग लड़की के घर गया था, जिसके बाद उसने नाबालिग के परिजनों के साथ थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। ऐसे में कृष्णा के परिजनों को आशंका है कि नाबालिग की मां ने कृष्णा को जहर खिलाया है। वहीं इस कहानी का दूसरा एंगल यह निकलकर सामने आ रहा है यह दोनों युवक और युवती आपस में प्रेम करती थी और जब यह दोनों थाने में पहुंचे थे तो दोनों के पास जहरीले पदार्थ की पुड़िया थी।
विज्ञापन

 
मामला पुलिस अभिरक्षा में हुई आरोपी की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। लिहाजा पुलिस अफसरों ने थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें