फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे सिंधिया, दोपहर का भोजन साथ करते हुए संगठन संबंधी परेशानियों का लिया जायजा

Sun, 19 Dec 2021 03:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महावीर भवन कंपू पहुंचे। यहां सिंधिया ने भाजपा के ग्वालियर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और साथ ही दोपहर का भोजन किया। 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार सुबह महावीर भवन कंपू पहुंचे। यहां सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ ही दोपहर का भोजन भी किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार कंपू स्थित महावीर भवन में ग्वालियर-दक्षिण विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद ग्वालियर-दक्षिण विधानसभा के दीनदयाल उपाध्याय मंडल, विवेकानंद मंडल और हेमूकलानी मंडल की परिचय बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सिंधिया ने मैदानी परेशानियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर के भोजन का आनंद लेते हुए सिंधिया ने एक-एक कार्यकर्ता से चर्चा की औऱ उनके मैदानी अनुभव जाने व उनके कार्यकलापों से परिचित हुए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें