फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक्स्ट्रा सर्विस देने के नाम पर हो रही थी जिस्मफरोशी

Sun, 12 Jun 2022 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सिटी सेंटर इनकम टैक्स ऑफिस के सामने कुबेर प्लाजा में स्पा की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर 10 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर 10 लोगों को पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां से नागालैंड की आठ युवतियां, दो पुरुष को पकड़ा है। साथ ही स्पा चलाने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। स्पा में आने वालों को एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर लड़कियां परोसी जाती थीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सिटी सेंटर इनकम टैक्स ऑफिस के सामने कुबेर प्लाजा में रेनबो स्पा सेंटर का है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां स्पा के नाम पर गलत काम किया जा रहा है। पुलिस की दबिश में 8 युवतियां , 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। रजिस्टर में ग्राहकों का लेखा-जोखा भी मिला है। युवतियों के आधार कार्ड भी पुलिस को मिले हैं, जिसके आधार पर ये सभी नागालैंड की रहने वाली हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर अनैतिक निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए पुरुषों ने बताया कि स्पा का रेट 500 रुपए से 700 रुपये बताया जाता था। एक्स्ट्रा सर्विस देने के नाम पर ग्राहकों से 1500 से 2000 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। एक्स्ट्रा सर्विस का मतलब था कि युवतियां बारी-बारी से ग्राहकों के सामने पसंद करने के लिए पेश की जाती थीं। ग्राहक जिस भी युवती को पसंद करता, उस व्यक्ति से युवती की बुकिंग फिक्स हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें