फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: जेल में पति से मिलवाने के बहाने देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, दो दिन तक तीन दोस्तों से भी करवाया रेप

Thu, 14 Apr 2022 03:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में महिला को पति से मिलवाने का झांसा देकर देवर और उसके तीन दोस्तों ने दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
ग्वालियर में गैंग रेप का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में गैंग रेप का मामला सामने आया है। देवर और उसके तीन दोस्तों ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। अब पुलिस सभी की तलाश कर रही है। महिला का पति जेल में है, उसी से मिलवाने के बहाने आरोपियों ने जाल में फंसाया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के डबरा के हथनौरा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का पति कुछ दिन पहले मारपीट के मामले में शिकायत के बाद जेल चला गया था। इसके बाद महिला को उसका देवर यह कहकर शहर ले आया कि वह वहां हर सप्ताह पति से जेल में मुलाकात करवाता रहेगा। 10 अप्रैल को देवर महिला को पति के मिलवाने के बहाने शहर ले आया। पहले देवर अपनी भाभी को मोतीझील कृष्णा नगर कॉलोनी में एक सुनसान मकान में ले गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब भाभी ने विरोध किया तो देवर जान से मारने की धमकी देता था। इस दौरान पूरी घटना में गांव के रहने वाले देवर के तीन दोस्तों ने मदद की।

आरोपी के द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उसके दोस्त भी उसे ब्लैकमेल करने लगे और उन्होंने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को दो दिन तक उस मकान में ही रखा और दोस्त प्रमोद, नंदू और बंटी भी दिन में आकर उस महिला के साथ दुष्कर्म करते थे। दो दिन बाद महिला अपने गांव पहुंची। 13 अप्रैल को जेल में अपने पति से मिलने के लिए पहुंची और पति को पूरी घटना बताई। शाम को महिला ने पुलिस थाना बहोड़ापुर में शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर सहित तीन दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी शहर अभिनव चौकसे का कहना है कि महिला ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें