फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO | इस बच्चे की बात नेता और जनता दोनों को आज बहुत ध्यान से सुननी चाहिए

Mon, 12 Nov 2018 01:53 PM IST
वैभव कुमार, अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
चुनाव और नेताओं पर बच्चे की राय सुननी चाहिए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

ग्वालियर। मध्यप्रदेश का एक बड़ा शहर। एक लड़का है 12-13 बरस का। वो ग्वालियर की सड़कों पर अखबार बेचता है। अखबार बेचता है सो न सिर्फ खुद बाखबर रहता है बल्कि दूसरों को 'खबरदार' करने का काम भी करता है।

विज्ञापन


प्रदेश के चुनावी मौसम में इन दिनों अखबार भी नेताओं, वादों, मुद्दों और जनता की खबरों से पटे पड़े हैं। लड़के से अखबार खरीद कर लोग चटखारे ले-लेकर चुनावी चर्चा में लग जाते हैं। वो इन सबकी बात ध्यान से सुनता है। अपने आसपास पल-पल कभी भागती, कभी सुस्त होती चुनावी नब्ज टटोलता है और फिर उस पर अपनी एक राय कायम करता है। 

आज आपको उसकी ये राय बहुत ध्यान से सुननी चाहिए। नेताओं को भी बिना पलकें झपकाए ये पूरा वीडियो देखना चाहिए। बिना मिलावट की सीधी-सादी, छोटी लेकिन सटीक टिप्पणी। जिसे सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। जिसे देखकर आपका ये भरोसा लौटेगा कि लोकतंत्र में आपके वोट की कीमत सबसे ज्यादा है। ये एक चीज सबसे अहम है। एक ऐसी चीज जिसे हर नेता अपने पाले में खींचने की जुगत में रहता है। आपके वादे करता है, मिन्नतें करता है। जरूरत पड़ती है तो पैरों में भी गिरता है।
विज्ञापन


अखबार बेचने वाले लड़के से हमने जब चुनाव के बारे में उसकी राय जाननी चाही तो उसने बड़ी मासूमियत से सच उगला। उसने कहा, "जो नेता लोग होते हैं...वो पहले तो अपने आप को हीरो समझते हैं...फिर चुनाव आ जाता है...फिर पैर छूने लग जाते हैं सबके...हमको वोट देना, हमको वोट देना....चुनाव को लेके...नहीं, हमारी टीम जीतेगी...ऐसे बोलते हैं...कोई कहता है हमारी जीतेगी.."
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें