फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: 'कोर्ट में सरेंडर रहना, जमानत करा दूंगा', पुलिसकर्मी के बयान का वीडियो वायरल; क्या बोले एसएसपी?

Sat, 06 Jun 2026 05:45 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के कोतवाली थाना परिसर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी आरोपियों से अभद्र भाषा में बात करते और जमानत कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में पुलिस के व्यवहार को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाते समय कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और उन्हें धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ग्वालियर के कोतवाली थाना परिसर का है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दो युवकों को पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी कथित तौर पर आरोपियों से गाली-गलौज करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपियों को कोर्ट में शांत रहने और होशियारी नहीं दिखाने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित रूप से यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि, "कोर्ट में सरेंडर रहना, जल्दी जमानत करा दूंगा।" इस दौरान इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए हैं और पुलिस के आचरण पर बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें

बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्वालियर के कोतवाली थाना परिसर का है। हालांकि, अभी तक पुलिस विभाग की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और आरोपियों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है, तो यह पुलिस की पेशेवर कार्यशैली और मानवाधिकारों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


क्या बोले एसएसपी?
वीडियो सामने आने के बाद धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह वीडियो मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें