फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब पर 'रील्स' दिखाना भारी पड़ा: गहनों के शो ऑफ ने चोरों को दिया न्यौता, फेमस यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी

Sat, 06 Jun 2026 05:11 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स के बीच अपनी जिंदगी साझा करना शिवपुरी की यूट्यूबर रचना गुर्जर को भारी पड़ गया। सोने के आभूषणों वाला वीडियो पोस्ट करने के कुछ दिन बाद ही अज्ञात चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली गहनों की पोस्ट, घर पहुंच गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर चमक-दमक दिखाना जिले की फेमस यू ट्यूबर रचना गुर्जर को भारी पड़ गया। लाइक्स और फेम की चाह में रचना ने खुद ही चोरों को अपने घर का न्यौता दे दिया। नरवर क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव में रहने वाली रचना के घर शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। खास बात यह है कि रचना ने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर सोने के आभूषण पहनकर वीडियो अपलोड किया था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने उसी वीडियो को देखकर घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य पहली मंजिल पर बने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए और बाउंड्री की तार-जाली काटकर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने रचना गुर्जर के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और नीचे के कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों के ताले तोड़कर सोने की चेन, अंगूठियां, कंगन, चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सुबह करीब 4 बजे रचना जब पानी पीने के लिए उठीं तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने परिजनों को फोन कर बुलाया। दरवाजा खुलने के बाद जब परिवार नीचे पहुंचा तो घर के कई ताले टूटे मिले और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था और लॉकर में रखे गहने भी गायब मिले। इसके बाद डायल-100 और पुलिस को सूचना दी गई।ये भी पढ़ें: 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sheopur: कूनो नेशनल पार्क में वर्षों बाद दिखा कैराकल, जैव विविधता को मिली नई पहचान; सीएम यादव ने जताई खुशी

सूचना मिलने पर मगरौनी चौकी पुलिस और नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक फुटेज में दो नकाबपोश संदिग्ध घर की ओर जाते दिखाई दिए हैं। नरवर थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि बदमाशों ने पूरी योजना के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि रचना गुर्जर यूट्यूब पर ग्रामीण जीवन, पारंपरिक खानपान और लोकगीतों से जुड़े वीडियो बनाती हैं। उनके चैनल पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। परिजनों का दावा है कि कुछ दिन पहले रचना ने सोने के आभूषण पहनकर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने गहनों को भी दिखाया था। आशंका है कि इसी वीडियो से बदमाशों को घर में रखे आभूषणों की जानकारी मिली होगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि नरवर क्षेत्र में पिछले दो महीनों के दौरान चोरी की कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। ऐसे में इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें