फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: आधी रात पत्नी को ले जाने की जिद में जीजा ने की फायरिंग, साथियों ने बरसाए पत्थर, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 04:15 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पत्नी को आधी रात में मायके से ले जाने की जिद में जीजा ने अपने साले के घर कट्टे से फायरिंग कर दी और उसके साथ आए दो युवकों ने पथराव किया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चपरोली गांव में आधी रात पत्नी को मायके से साथ ले जाने की जिद को लेकर विवाद बढ़ने के बाद जीजा ने घर पर कट्टे से फायरिंग कर दी और उसके साथ आए दो युवकों ने घर पर पथराव किया। गोली चलने और पथराव की घटना से गांव में दहशत फैल गई। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चपरोली गांव निवासी वीरू राणा ने शिकायत में बताया कि रात करीब 11 बजे उसका जीजा अनिल राणा अपने दो साथियों दिलीप और दीपक के साथ उसके घर पहुंचा था। अनिल अपनी पत्नी भूरीबाई को उसी समय मायके से अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था।

परिवार के सदस्यों ने रात अधिक होने का हवाला देते हुए सुबह पत्नी को ले जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि भूरीबाई ने भी आधी रात को जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अनिल नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान अनिल ने कमर से कट्टा निकाला और फायरिंग कर दी। इसी दौरान उसके साथ आए दिलीप और दीपक ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक गोली चलने और पत्थर बरसने से परिवार के लोग घबरा गए और घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर: यात्रियों से भरी नाव के इंजन से उठीं आग की लपटें, नाविक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, जांच के आदेश

गोली की आवाज और हंगामे की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ बढ़ती देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वीरू राणा अपने भाई छोटू राणा के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में अनिल राणा, दिलीप और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस उनसे फायरिंग में इस्तेमाल किए गए कट्टे और कारतूस के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपियों के नशे में होने की भी आशंका है।
विज्ञापन


फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन पथराव के कारण घर को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस हथियार की बरामदगी के साथ ही विवाद के पूरे कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें