फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, 14 लाख देने के बाद 8 लाख और मांगे, आरोपी दंपति फरार

Tue, 29 Sep 2026 03:01 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीली दवा खाकर जान दे दी। जांच के मुताबिक एक दंपति उस पर ब्लैकमेलिंग का दबाव बनाकर करीब 14 लाख रुपये ऐंठ चुका था और 8 लाख रुपये की और मांग कर रहा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के चीनौर थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि एक दंपति पिछले करीब चार-पांच साल से व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूल रहा था। पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी दंपति ने कथित तौर पर उससे अब तक 14 लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद भी उससे 8 लाख रुपए और मांगे जा रहे थे। लगातार धमकियों और आर्थिक दबाव से परेशान व्यक्ति ने जहरीली दवा खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पवैया वाली गली निवासी 40 वर्षीय गिर्राज गिरि गोस्वामी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर को गिर्राज ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसके साले मिथुन गिरि ने उसे ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गिर्राज की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के पिता माता गिरि और पत्नी कमलेश गिरि गोस्वामी के बयान दर्ज किए।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके पास रहने वाले चंदू उर्फ चन्द्रभान सोनी और उसकी पत्नी वंदना सोनी गिर्राज को कथित तौर पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते थे। आरोप है कि इसी धमकी के जरिए पिछले चार-पांच साल से उससे पैसे ऐंठे जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: यूनेस्को की नजर में आया MP; बाघ गुफा से उदयगिरि तक 4 धरोहरें शामिल, अब 19 स्थल टेंटेटिव लिस्ट में

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिर्राज ने आरोपी दंपति को करीब 14 लाख रुपए दिए थे। परिजनों के मुताबिक इनमें से काफी रकम गिर्राज ने उधार लेकर दी थी। इसके बावजूद आरोपी दंपति की पैसों की मांग खत्म नहीं हुई।

आरोप है कि दंपति ने गिर्राज से अब 8 लाख रुपए और मांगे। रकम नहीं देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों के मुताबिक गिर्राज पहले ही बड़ी रकम दे चुका था और अब उसके पास और पैसे देने की स्थिति नहीं थी। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


जांच के बाद चीनौर थाना पुलिस ने चंदू उर्फ चन्द्रभान सोनी और उसकी पत्नी वंदना सोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अब इस पूरे मामले में कथित ब्लैकमेलिंग, पैसों के लेन-देन और मृतक को दी गई धमकियों से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के आधार पर होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें