फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: जंतर-मंतर के प्रदर्शन में पहुंचेगा महिला कांग्रेस का दल, रूपरेखा समझाने पहुंचीं प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 26 Mar 2022 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जिला ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को महिला कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ग्वालियर आई थीं। उन्होंने महिलाओं को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात भी कही।                          
 
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ग्वालियर में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात भी कही।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ग्वालियर में थीं। उन्होंने जिला ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में महिला नेत्री और महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने महिला नेत्रियों को संगठनात्मक दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2023 में संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कांग्रेस द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस से जुड़ें। जिसके लिए लगातार कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही देश में महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा आंदोलन भी किए जा रहे हैं। 31 तारीख को जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन होने जा रहा है जिसके लिए महिला कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में अपनी तैयारी में जुटी है। इस प्रदर्शन में विधानसभा स्तर से महिलाओं का दल दिल्ली पहुंचेगा और आंदोलन को व्यापक रूप देगा। आगामी चुनाव में ग्वालियर-चंबल अंचल में महिलाओं को अधिक से अधिक टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व का काम है और नेतृत्व आगे जिस तरह से रणनीति तैयार करेगा उसी के तहत कार्य होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें