फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: शिक्षक के घर लोकायुक्त का छापा, 15 लाख रुपये ब्याज पर देने समेत कई दस्तावेज मिले

Wed, 26 Aug 2020 02:13 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

व्यापमं कांड में आरोपित रहे और दो महीने की जेल की सजा काट चुके शिक्षक चंद्रप्रकाश पाठक के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर टीम मंगलवार सुबह शिवनगर कुम्हरपुरा स्थित शिक्षक के घर पहुंची। यहां लोकायुक्त टीम को देख शिक्षक भाग गया और एक बैग छत से पीछे सड़क पर फेंक दिया।

विज्ञापन


उस बैग को लोकायुक्त पुलिस ने बरामद कर लिया है। बैग में प्रॉपर्टी संबंधित व बैंक अकाउंट के दस्तावेज मिले हैं। शिक्षक के पास 12 बीघा जमीन, एक मकान, एक गिरवी रखा हुआ मकान, बोलेरो कार, चार दोपहिया वाहन, 15 लाख रुपए उधारी पर देने के पीडीसी चेक, आठ बैंक खातों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जब्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

शिक्षक ने खिड़की से टीम को देखा और फिर कुछ देर बाद वापस आकर गेट खोला। गेट खोलने से पहले ही चंद्रप्रकाश ने एक बैग को घर के ऊपर से पीछे ओर फेंक दिया। लोकायुक्त टीम पहले ही मकान को घेरे हुए थी। टीम ने चंद्रप्रकाश के द्वारा फेंके गए बैग को उठा लिया। बैग में जमीन के दस्तावेज व चेक रखे हुए थे।
विज्ञापन


करीब आठ महीने पहले लोकायुक्त एसपी संजीव सिन्हा को थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा में रहने वाले शासकीय शिक्षक चंद्रप्रकाश पाठक के खिलाफ एक आवेदन मिला था। आवेदन में कहा गया था कि पाठक ने गलत तरीके से संपत्ति इकट्ठा की है, जिसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति शामिल है। इस शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाना शुरू की। जिसमें कुछ संपत्तियों की जानकारी मिली। सारे सबूत जुटाने के बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लोकायुक्त टीम शिक्षक के घर शिवनगर पहुंच गई। 

'रंजिश की वजह से की गई शिकायत'
शिक्षक चंद्रप्रकाश का कहना है कि उसके गांव उटीला में पड़ोसी प्रदीप पाठक, अनिल व मुकेश से विवाद चल रहा है। दो महीने पहले शिक्षक की ओर से हत्या के प्रयास का मामला इन लोगों पर दर्ज कराया गया था। चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के प्रदीप, अनिल व मुकेश लगातार उससे रंजिश रखते हैं। वह लगातार उसके खिलाफ व्यापमं, लोकायुक्त व अन्य विभागों में शिकायतें करते आ रहे हैं। लोकायुक्त में भी उन्हीं ने शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें