फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: अननेचुरल सेक्स का विरोध करने पर पति करंट लगाकर करता है टॉर्चर, पत्नी ने थाने में की शिकायत

Tue, 19 Apr 2022 04:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक पति द्वारा पत्नी से हैवानियत और अननेचुरल सेक्स का मामला सामने आया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है और जब उसका विरोध करती है तो उसे बेरहमी से पीटता है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक पति द्वारा पत्नी से हैवानियत और अननेचुरल सेक्स का मामला सामने आया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता है और जब उसका विरोध करती है तो उसे बेरहमी से पीटता है। कई बार पति ने करंट लगाकर उसको टॉर्चर किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
दरअसल मुरैना जिले की रहने वाली 26 वर्षीय महिला का निकाह साल 2021 में ग्वालियर के बड़ागांव के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसके निकाह के बाद वह ससुराल पहुंची तभी से वह अपनी पति की हैवानियत को झेल रही है। महिला ने बताया है कि उसका पति शादी के बाद से ही अननेचुरल सेक्स करना पसंद करता है और उसके साथ जबरदस्ती करता है। जब महिला इसका विरोध करती है तो उसका पति उसे जानवरों की तरह पीटता है। पति की इस हैवानियत को पिछले एक साल से झेल रही है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब भी वह विरोध करती, पति उसे उतनी ही ज्यादा यातनाएं देता था। परेशानी के बारे में पत्नी ने मां को भी सारी बातें बता दीं पर कोई कुछ नहीं कर सका। पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी महाराजपुरा और रवि भदौरिया ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें