फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया होली न खेलने का फैसला, शहर में लगाए रंग-गुलाल न लगाने के पोस्टर

Fri, 18 Mar 2022 01:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार होली न खेलने का फैसला किया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता त्योहार नहीं मना रहे हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया होली न खेलने क फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बाद इस साल प्रदेश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। लेकिन ग्वालियर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार होली न मनाने का फैसला लिया है। दरअसल एनएसयूआई के कार्यकर्ता हत्या के प्रयास के प्रकरण में बीते 45 दिनों से जेल में बंद हैं, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता भी होली नहीं खेल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शहर में पोस्टर लगाकर लोगों से रंग-गुलाल न लगाने की अपील भी की है।
विज्ञापन


इस मामले को खत्म करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करने के साथ ही डीजीपी से भी मुलाकात की, लेकिन बावजूद इसके अभी तक एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर दर्ज 307 का मामला नहीं हटाया गया है।

बता दें करीब 45 दिन पहले एनएसयूआई के प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया गया था, जिसमें एक एएसआई गंभीर रूप से झुलस गया था। इस मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर 307 का प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि यह बीजेपी की दमनकारी नीतियों का परिणाम है, जिसके चलते उन्हें अभी तक जेल में बंद रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें