फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: पुलिस की मदद से चल रहा था स्मैक कारोबार, तस्कर के खुलासे के बाद तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mon, 07 Feb 2022 02:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में स्मैक कारोबार में मददगार तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। तीनों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। स्मैक तस्कर के खुलासे के बाद ये कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में स्मैक का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है और इसमें खुद स्मैक तस्करी के साथ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत का खुलासा हुआ है। यह खुलासा 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ पकड़े एक स्मैक तस्कर ने किया है। यही वजह है कि पुलिस अधीक्षक ने आनन-फानन में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब खुद पुलिस अधीक्षक इस मामले में सफाई देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और इंदरगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्कर अनीस बहादुर खान को 370 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई है। इसके बाद जब पुलिस ने इस स्मैक तस्कर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पुलिसकर्मियों की मदद से स्मैक के कारोबार को आगे बढ़ा रहा था। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने इंदरगंज थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग से पूछताछ की तो सामने आया कि इसमें बीट के प्रभारी तीन पुलिसकर्मियों को स्मैक बेचे जाने की जानकारी थी। और यह तीनों पुलिसकर्मी स्मैक तस्कर की पैसे लेते थे और उन्हें स्मैक बेचे जाने की पूरी खबर थी। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल इंदरगंज थाने के एएसआई प्रताप सिंह भदोरिया, एएसआई शुगर सिंह और हवलदार कल्याण सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में अब पुलिस लगातार सफाई देते नजर आ रही है और खुद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी इस मामले से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की मिलीभगत की खबर आगे मिलती है तो पूरे थाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें