फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: बिहार से गांजा लेकर ग्वालियर में सप्लाई करने आए पति-पत्नी गिरफ्तार, 15 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

Fri, 11 Feb 2022 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल और पड़ाव पुलिस थाने की संयुक्त कार्रवाई में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 15 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा दंपति किसे सप्लाई करने आए थे, इसकी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
ग्वालियर रेलवे स्टेशन से पति-पत्नी को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे सुरक्षा बल और पड़ाव पुलिस थाने की संयुक्त कार्रवाई में ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर क्षेत्र में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 15 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा दंपति किसे सप्लाई करने आए थे, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बरामद किए गए गांजे की कीमत एक लाख से ज्यादा बताई गई है। दंपति मुजफ्फरपुर के मनियारी कासिमपुर बिहार के रहने वाले हैं। ये लोग 9 पैकेट में गांजा लपेटकर ग्वालियर सप्लाई करने आए थे। खास बात यह है कि 3 दिन पहले भी ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के बाहर से पड़ाव पुलिस ने ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा था। मोहम्मद शौकत नामक यह व्यक्ति भी दादरी बिहार राज्य का रहने वाला था।

बिहार से गांजे की तस्करी के तार लंबे अरसे से शहर से जुड़े हुए हैं। किसी को शक न हो इसलिए तस्कर अब महिलाओं को भी साथ में रखने लगे हैं। ताकि पुलिस उन पर सीधे तौर पर कोई शक न कर सके। महिला के पास स्थित बैग से 4 पैकेट और पुरुष के पास के बैग से 5 पैकेट गांजा मिला है। सीएसपी विजय भदोरिया ने बताया कि इनके खिलाफ नारकोटिक्स पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुरुष का नाम सोनेलाल बताया गया है जबकि महिला का नाम सावित्री है। दोनों पति-पत्नी बताए गए हैं। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पड़ाव पुलिस ने आरपीएफ की मदद ली थी। 3 दिन पहले पकड़े गए मोहम्मद शौकत की गिरफ्तारी के बाद इस दंपति के गांजे के साथ ग्वालियर आकर उसे सप्लाई का करने का क्लू मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें