फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहीद खुमान सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सीएम शिवराज ने व्यक्त किया शोक

Wed, 01 Mar 2023 04:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना की 26वीं बटालियन में पदस्थ सैनिक खुमान सिंह भिलाला नागालैण्ड में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए थे। बुधवार को उनके पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
 
विज्ञापन
शहीद खुमान सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद खुमान सिंह की पार्थिव देह बुधवार को उनके पैतृक गांव सुआटोर लाई गई, जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने शहीद खुमान सिंह की पार्थिक देह को कांधा दिया और बमौरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद खुमान सिंह स्मारक बनाने की घोषणा की है। गुना की 26वीं बटालियन में पदस्थ सैनिक खुमान सिंह भिलाला नागालैण्ड में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


मंत्री सिसौदिया ने जानकारी दी कि शहीद खुमान सिंह की पत्नि को मध्यप्रदेश पुलिस में एएसआई पद पर नौकरी दी जाएगी। उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागालैण्ड में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें