फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बमौरी में दो महीने के मासूम की जलने से मौत, दो छोटी बच्चियों ने भागकर बचाई अपनी जान

Wed, 15 Mar 2023 01:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना जिले में दो महीने का बच्चा जिंदा जल गया। झोपड़ी में आग लगने से हादसा हुआ। दो मासूम बच्चियों ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गुना जिले में दिन दहलाने वाला मामला सामने आया है। दो महीने का मासूम बच्चा जिंदा जल गया, वहीं दो बच्चियों ने भागकर अपनी जान बचाई। दरअसल ये सभी जिस झोपड़ी में थीं, उसमें अचानक आग लग गई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के बमौरी ब्लॉक के ककरूआ डांग का है। बताया गया है कि डोंगरपुर निवासी नरेश सहरिया अपनी पत्नी के साथ ककरूआ डांग स्थित सुरेश धाकड़ के खेत पर मजदूरी करता है। यहां एक झोपड़ी में पूरा परिवार निवास कर रहा था। दम्पती खेत पर मजदूरी कर रहे थे, इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। घटना के समय नरेश के तीनों बच्चे झोपड़ी में मौजूद थे। 5 और 3 साल की दोनों बहनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो महीने का राजकुमार सहरिया वहीं रह गया और उसकी झुलसने से मौत हो गई। मौके पर बमौरी थाना पुलिस पहुंची है और शव बरामद कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें